7:33 pm | प्रस्तुतकर्ता
साहित्य-शिल्पी |
संदेश का संपादन करें
अनुपमा चौहान का जन्म मुम्बई के नजदीक तारापुर नामक स्थान पर हुआ, वहीं इनकी प्राथमिक शिक्षा-दीक्षा हुई। उसके उपरांत कवयित्री ने M.B.E.S. कॉलेज़ ऑफ़ इंजीनियरिंग (औरंगाबाद विश्वविद्यालय) से B.E. की डिग्री प्राप्त की। इनके पिता 'भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र' में वैज्ञानिक अधिकारी एवम् माँ एक अध्यापिका हैं। इनका परिवार मुम्बई में ही निवास कर रहा है जबकि इनका मूल कानपुर (उत्तर प्रदेश) है। वर्तमान में कवयित्री पुणे की USA आधारित एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में वरिष्ठ साफ़्टवेयर परीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। कविता से इनका परिचय बहुत पुराना है, स्कूल से ही कविता का रस लेती आयी हैं। सबसे पहली बार इनकी कविता का प्रकाशन, कॉलेज स्तरीय पत्रिका में हुआ था। कविता के अतिरिक्त इनकी दिलचस्पी चित्रकारी और नृत्य में भी बहुत है। इन्होंने कई 'शो' को होस्ट भी किया है। एक फैशन शो का आयोजन भी कर चुकी हैं। अपनी चित्रों की एक प्रदर्शनी भी लगा चुकी हैं जहाँ उन्हें उस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ चित्रकार के सम्मान से सम्मानित किया गया। परंतु, कविता इनके लिए दुआ के समान है, जिसे पढ़े बिना रहना इनके लिए मुमकिन नहीं।
साहित्य शिल्पी पर इनकी रचनाओ के लिये यहाँ क्लिक करें।
लेबल:
अ
साहित्य शिल्पी के कुछ प्रमुख रचनाकार
इसके द्वारा संचालित Blogger.
आपकी भाषा में..
साहित्य शिल्पी आपकी भाषा में। Read Sahitya Shilpi in your own script
Roman(Eng)
ગુજરાતી
বাংগ্লা
ଓଡ଼ିଆ
ਗੁਰਮੁਖੀ
తెలుగు
தமிழ்
ಕನ್ನಡ
മലയാളം
हिन्दी
आमंत्रण
साहित्य शिल्पी, हिन्दी और साहित्य की सेवा का मंच, एक ऐसा अभियान.. जो न केवल स्थापित एवं नवीन रचनाकारों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा अपितु अंतर्जाल पर हिन्दी के प्रयोग और प्रोत्साहन का एक अभिनव सोपान भी है
अपने सुधी पाठको के समक्ष कविता, कहानी, लघुकथा, नाटक, व्यंग्य, कार्टून, समालोचना तथा सामयिक विषयो पर परिचर्चाओं के साथ साहित्य शिल्पी समूह आपके समक्ष उपस्थित है।
यदि राष्ट्रभाषा हिदी की प्रगति के लिए समर्पित इस अभियान में आप भी सहयोग देना चाहते हैं तो अपना परिचय, तस्वीर एवं कुछ रचनायें हमें निम्नलिखित ई-मेल पते पर प्रेषित करें।
sahityashilpi@gmail.com
आईये कारवां बनायें..
